रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित लोधवामऊ गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो टैम्पू आपस में भिड़ गए। जिसमें एक टैम्पू ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। टैम्पू पर बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची थुलवासां चौकी पुलिस ने गंभीर अवस्था में ड्राइवर को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया। तो वही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी ले आई है।
आपको बता दें कि, आज दिन में लगभग 11:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित लोधवामऊ गांव के पास महराजगंज से रायबरेली जाते समय वाहन संख्या यूपी 33 बीटी 0482 व अन्य एक टेंपो यूपी 33 5102 दोनों रायबरेली जा रहे थे, तभी ओवर ट्रैक करने के चक्कर में दोनों आपस में भिड़ गए। जिसमें ड्राइवर मोहम्मद शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसका हाथ फैक्चर हो गया। घटना की जानकारी होते आनन-फानन में पहुंची थुलवासां चौकी पुलिस ने दोनों टेंपो को कब्जे में लेकर चोटिल को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया है।


0 टिप्पणियाँ