महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने महराजगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया, तथा विभिन्न प्रकार के अभिलेखों का अवलोकन किया गया, साथी ही होली के त्यौहार व पंचायत चुनावों के दृष्टिगत मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सक्रियता बढ़ाने की भी बात कही गई।
आपको बता दें कि, 17 मार्च को देर रात लगभग 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आगामी पंचायत चुनाव तथा होली पर्व के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु महराजगंज कोतवाली के चुनाव रजिस्टर समेत रजिस्टर नंबर 8 तथा अन्य अभिलेखों की भी गहनता से जांच की, तथा मेन तिराहे पर स्थित पुलिस पिकेट को भी देखा। जिस पर तैनात संबंधित सिपाही उप निरीक्षक मौजूद मिले। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान मेन तिराहे पर वाहन चेकिंग सघन अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, अपराध निरीक्षक असलम अली, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, विकास चौधरी, रमेश चंद तिवारी समेत आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ