कोरोना: एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने दिखाई दरियादिली प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिए 10 लाख।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों ने पीएम केयर्स फंड में मदद राशि जमा कराई है। यह सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि, अब सीएसआर यानी कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के फंड भी पीएम केयर्स फंड में जमा कराए जा सकते हैं। इसे लेकर कंपनी मामलों के मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 10 लाख रुपए की धनराशि प्रेषित की है। एक पत्र जारी करते हुए उन्होंने लिखा है कि, जनपद के सभी ब्लाक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद नगर पालिका टाउन एरिया एवं सक्षम नागरिकों को यह अवगत कराना चाहते हैं कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से लड़ने में आर्थिक सहयोग की देशवासियों से अपील करते हुए प्रधानमंत्री केयर्स फंड प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में आर्थिक दान करने की अपील की है। जिसमें देश के राष्ट्रपति और अन्य देशवासियों ने स्वेच्छा से दान किया है।
     एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पत्र में आगे लिखा है कि, इसी क्रम में रायबरेली वासी भी अपने देशवासियों की सेवा में हाथ बटाटे हुए अपने प्रधानमंत्री का मनोबल बढ़ाएं, और अपनी क्षमता अनुसार स्वेच्छा से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान करें। पत्र में उन्होंने साथियों के संबोधन के माध्यम से रायबरेली की ओर से खुद उन्होंने सहभागिता करते हुए आज 10 लाख रुपए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में प्रेषित किए हैं, और आशा जताई है कि, आप भी स्वेच्छा से क्षमता अनुसार इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री का सहयोग करेंगे।
      विदित हो कि, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई मशहूर हस्तियों के साथ कई कंपनियां आगे आई हैं और कई संस्थाएं भी मदद में आगे आई हैं। सांसदों, विधायकों से लेकर अधिकारी तक अपनी तनख्वाह जमा करा रहे हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ