रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री एवं पत्रकार शिवाकांत अवस्थी का जीमेल अकाउंट पिछले एक वर्ष से हैकरों द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय थाने में समाधान न होने पर पीड़ित पत्रकार ने एसपी से मिलकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रायबरेली विंध्य विनय ने पत्रकार की जीमेल आईडी हैक होने की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि, प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवाकांत अवस्थी की हैकरो ने एक वर्ष पूर्व घर से मोबाइल चोरी होने के बाद, चोरी गए मोबाइल में मौजूद सभी जीमेल आईडी और व्हाट्सएप हैक कर लिया था। इस बाबत पीड़ित पत्रकार ने कई बार स्थानीय थाना प्रभारी बालेंदु गौतम से शिकायत की। किंतु कोतवाली प्रभारी के पास इस समस्या का समाधान न होने की बात कह कर हर बार मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता था।
हद तो तब हो गई जब हैकरो द्वारा वरिष्ठ पत्रकार शिवाकांत अवस्थी का जीमेल अकाउंट और सोशल मीडिया व्हाट्सएप हैक करने बाद उनकी बड़ी बेटी और छोटे बेटे का भी मोबाइल हैक कर अपने शिकंजे में लेकर जीना दुश्वार कर दिया। अभी पिछले सप्ताह हैकरो से तंग आकर पत्रकार ने अपनी समस्या फिर थाना प्रभारी बालेंदु गौतम से बताई, तो उन्होंने पत्रकार को साइबर सेल थाने जाकर अपनी समस्या का निराकरण करवाने की बात कही गई। पीड़ित पत्रकार 19 सितंबर 2024 को रायबरेली शहर के साइबर सेल थाने पहुंचकर थाना इंचार्ज विंध्य विनय से मुलाकात की और मोबाइल से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया। साइबर सेल थाना प्रभारी ने बारीकी से मोबाइल की जांच कर जीमेल आईडी हैक होने की पुष्टि की और इससे निजात के लिए उन्होंने उपाय भी बताएं।
जब घर पहुंच कर पत्रकार ने अपने घर के सारे मोबाइल साइबर सेल थाना प्रभारी की बताई हुई जानकारी के मुताबिक जांच की, तो उनकी बड़ी बेटी और छोटे बेटे के भी जीमेल अकाउंट को हैकरों ने हैक कर अपने कब्जे में कर रखा था।
आज गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार शिवाकांत अवस्थी के द्वारा मामले की लिखित जानकारी जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से करी। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित पत्रकार को अस्वस्थ किया और मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ज्ञात हो कि, प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री शिवाकांत अवस्थी का मोबाइल विगत वर्ष पूर्व 28 जून 2023 को उनके घर के बाहर चार्जिंग पर लगा होने के दौरान चोर चुरा ले गए थे, शिकायत के बाद महराजगंज पुलिस ने सीडीआर के माध्यम से एक माह बाद मोबाइल बरामद कर लिया था और आरोपी को जेल भेज दिया था।
इस दौरान रायबरेली जिले के और भी कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ