विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर/देवरिया: विश्व के स्टैन फोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका द्वारा जारी एक सुची में ग्राम बसडिला निवासी डाक्टर संदीप श्रीवास्तव को विश्व के वरिष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों के श्रेणी में चयनित किया गया है।
आपको बता दें कि, डाक्टर श्रीवास्तव की प्रारम्भिक शिक्षा रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटरमीडिएट कालेज से हाईस्कूल एवं विक्ट्री कालैज दोहरी घाट मउ से इंटरमीडिएट एवं दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर से बीएसी, एम एस सी, एवं गेट परीक्षा में चयनित होकर असम के गुवाहाटी में शोध किया। इस दरम्यान इनको दो हजार सोलह में अर्ली कैरियर और दो हजार उन्नीस में उभरते शोधकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया है।
ताईवान बेल्जियम नील फ्रांस लगभग एक दर्जन से अधिक देशों में आयोजित सेमिनार शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में असम के कोकराझार अन्तर्गत केंद्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर एवं डीन के पद पर कार्यरत हैं। इनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साथ पुरे जनपद में खुशी कि लहर है क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र पासवान मनोज शुक्ला, कृष्ण कन्हैया लाल श्रीवास्तव, समेत लोगों ने बधाईयां दी।
श्रीवास्तव ने कहा- वह भारत और भारतीयों को नित नए अनुसंधान के माध्यम से विश्व में सम्मानित करने के लिए प्रयास करते रहेगें। इनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह, मोहन उपाध्याय, कृष्ण कन्हैया लाल श्रीवास्तव, रविंद्र पासवान, पत्रकार मनोज शुक्ला आदि ने भी बधाई दिया है।

0 टिप्पणियाँ