रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ओसाह पावर हाउस के अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा की अगुवाई में गोविंदपुर फीडर के घुरौना गांव में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में विद्युत उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया।
आपको बता दें कि, अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने 10 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलवाने का कार्य किया, तथा 10 विद्युत उपभोक्ताओं के दिलों में गड़बड़ी को ठीक किया। जबकि एक विद्युत उपभोक्ता श्रीराम का एक लाख का बिल आया था, जिसमें जेई दीपक कुमार ने सही करवाते हुए उससे 32000 जमा करवाया। जिससे कैंप में आए हुए विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किए गए विद्युत बिल से 50 हजार रुपए का राजस्व जमा हुआ। अवर अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि, सभी उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कराएं, अन्यथा की स्थिति में विद्युत कनेक्शन विच्छेदन कर दिया जाएगा।
इस मौके पर फीडर प्रभारी रमेश शर्मा, हार्दिक विश्वकर्मा, रवि श्रीवास्तव, बृजेश, राजेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद।

0 टिप्पणियाँ