भारत को मजबूत राष्ट्र बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य-भाजपा नेता अतुल सिंह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांता अवस्थी

रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के अन्तर्गत ऊंचाहार, रोहनिया, जगतपुर व गौरा मण्डल में भाजपा नेता अतुल सिंह ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अन्त्योदय विषय पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया।



   आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, पं दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि, जब तक अन्तिम पँक्ति मे बैठे व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक भारत देश व समाज का विकास नही होगा। श्री सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे 20 लाख करोड़ का भारी पैकेज जनता को समर्पित कर गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 80 करोंड़ गरीबों को नवंबर तक नि:शुल्क 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल व 1किलो चना देने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस देने का काम किया है। वहीं जन धन खाता धारकों को 500 रु प्रति माह देने का काम किया है। 



   श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, वरिष्ठ नागरिको, विधवाओँ, दिव्यांग जनो को एक हजार रु की अनुग्रह राशि नवम्बर तक दी गयी है।।   आयुष्मान भारत योजना के तहत 10.75 करोड़ से भी अधिक गरीब और वंचित परिवारो को 5 लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है। स्वनिधि योजना के तहत छोटे दुकानदारों को दस हज़ार रु तक का लोन देने का प्रावधान है। जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक भारत के सभी ग्राम वासियों को स्वच्छ जल मिशन के तहत स्वच्छ जल देना है। ग्राम ज्योति योजना के तहत हर गांव मे बिजली पहुँचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। पांच हजार से अधिक जन औषधि केन्द्र पूरे भारत मे खोले गये हैं, जिसमे सस्ते दामो पर दवाईया उप्लब्ध हैं। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को 10% आरक्षण देने का काम मोदी ने किया है। 15 करोड़ 77 लाख से अधिक दुर्घटना बीमा, प्रधान-मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रु प्रति वर्ष देकर बीमा कराने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। भारत देश को मजबूत करना सरकार के साथ-साथ हम सबका लक्ष्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ