ग्रामीणों ने डीएम की चौखट पर पहुंच कर सरकारी जमीन से भू माफियाओं का कब्जा मुक्त कराने की लगाई गुहार
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के पूरे भगन मजरे पोखरनी गांव में हल्का लेखपाल की मिलीभगत से लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा चारागाह की सुरक्षित जमीन पर जबरन अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने महराजगंज तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को दिए गए शिकायती पत्र में राकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राम बिहारी निवासी भगन का पुरवा मजरे पोखरनी ने कहा है कि, हल्का लेखपाल प्रिया सिंह की मिलीभगत के चलते गांव के ही सूर्यभान सिंह का नलकूप ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर लगा है। जबकि साहेबबक्श सिंह का मकान 12 बिस्वा में बना है, तथा चौहरजा सिंह का मकान भी सुरक्षित जमीन पर बना है। तो वहीं मातादीन कोरी का भी 15 बिस्वा जमीन पर कब्जा है, तो रमेश बढ़ाई व बजरंगी मौर्य सहित अनेक लोग सुरक्षित जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। हल्का लेखपाल की खाऊ कमाऊ नीत से चारागाह की सुरक्षित जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका पुरुसाहाल जानने वाला कोई नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षित जमीन खाली करवाने की मांग की है।
विदित हो कि, प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एंटी भू माफिया जैसे बनाए गए नियम महराजगंज तहसील में बौने साबित हो रहे हैं, या फिर अवैध कब्जे दरों को हल्का लेखपाल प्रिया सिंह का बर्धहश्त प्राप्त है। यह बात संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बई हुई हैं।

0 टिप्पणियाँ