महराजगंज प्रीमियर लीग सीजन 7 के पांचवें और छठे मैच पर सुधौना और तय्यब सपोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज प्रीमियर लीग सीजन 7 का आज तीसरे दिन मंगलवार को पांचवा लीग मैच महक स्पॉटिंग क्लब रायबरेली और सौरभ इलेवन सुधौना के बीच खेला गया। टॉस जीत कर सिधौना की टीम के कप्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो धारदार साबित हुई। रायबरेली की टीम महज 10 ओवर में 90 रन ही बना पाई। जबकि मैदान पर बैटिंग करने उतरे सुधौना टीम के खिलाड़ियों ने यह मैच महज 7 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे है गाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 विकेट लिए और 42 रनों की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।

     आपको बता दे कि, महाराजगंज प्रीमियर लीग सीजन 7 के तीसरे दिन की दूसरी पारी का दूसरा मैच आदर्श सपोर्टिग क्लब बबुरिहा और तय्यब सपोर्टिंग क्लब महराजगंज के बीच खेला गया। तय्यब सपोर्टिंग क्लब ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान का निर्णय सही साबित हुआ। आदर्श सपोर्टिग क्लब बबुरिहा की टीम अंत तक संघर्ष करती नजर आईं और पूरी टीम महज 80 रनों पर सिमट गई।

      लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी तय्यब सपोर्टिंग क्लब ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले के 3 ओवरों में अपनी टीम का स्कोर 40 रनों के पार पहुंचा दिया। उसके बाद बबूरिहा टीम की तरफ के स्टार गेंदबाज गोलू ने अच्छी वापसी कराई अपने कोटे के दो ओवर फेंके एक मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट लिए। किंतु बबुरिहा टीम के अन्य खिलाड़ी कोई करिश्मा नहीं कर पाए और टीम को 7 विकेट से हार गई।

    इस प्रकार महराजगंज प्रीमियर लीग सीजन 7 के पांचवें और छठे मैच पर सुधौना और तय्यब सपोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

       इस मौके पर ऋषभ वर्मा, राजवीर सिंह, राजमणि सिंह, धर्मेंद्र वर्मा (सभासद ), कमलेश (सभासद) आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ