टूक गांव में फिर मिला एक 7 वर्षीय किशोर डायरिया से पीड़ित, 16 की स्थिति सामान्य, स्वास्थ्य टीम लगातार कर रही गांव का दौरा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज की टीम की डॉ मधु, डॉक्टर समीना, महिमा, रामावती, आशा किरन एवं सीएचओ श्रेया द्वारा द्वारा संक्रमण पीड़ित गांव टूक का फॉलोअप किया गया। इस दौरान मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें 16 मरीजों की स्थिति सामान्य पाई गई।

     आपको बता दे कि, महराजगंज क्षेत्र के टूक गांव में रविवार को 26 मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित पाए गए थे, इसके बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था। तब से मरीजों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है और उन्हें दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। 

     स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि, आज फॉलो अप के दौरान जांच करने पर एक नया मरीज सियाराम पुत्र बृजभूषण जिसकी उम्र 7 वर्ष है डायरिया ग्रसित पाया गया। जिसको तत्काल दवा और ओआरएस दिया गया, मरीज शहीदून (50) पत्नी इश्तिहार जोकि कल सलेथू से इलाज कर रही थी। आराम न मिलने पर आज सुबह सीएचसी महराजगंज में इलाज कराया गया। जिसकी स्थिति सामान्य है। इसी प्रकार अभय सिंह जो रविवार को डायरिया से पीड़ित थे, आज जांच करने पर पता चला कि, वह भी सामान्य स्थिति में है और महराजगंज कस्बे में भ्रमण करते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह भी बताया कि, गांव में डायरिया और बुखार से पीड़ित 26 मरीजों में से 16 मरीजों की स्थिति सामान्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ