ब्यूरो रिपोर्ट
गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने थाना राजधाट व गोरखनाथ थाने का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं आपराधिक रिकार्डो को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि, थाने पर बनाए गए कोविड-19 हेल्प डेस्क पर सभी आगंतुकों का थर्मल स्क्रीनिंग और टेंपरेचर देखने के बाद ही थाने के अंदर प्रवेश दिया जाए, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
आपको बता दें कि, उन्होंने रक्षाबंधन व मुहर्रम त्यौहार में लाॉकडाउन को देखते हुए उचित दिशा निर्देश देते हुये कहा कि, शहरी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। जिसका अनुपालन कराना हम लोगों की जिम्मेदारी है। अभी भी गोरखपुर जनपद में 1000 से अधिक एक्टिव कोरोना मरीज है और दिन-प्रतिदिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरूरी है। हम सभी को इसका पालन करना चाहिए। जिससे कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा जा सके।

0 टिप्पणियाँ