महराजगंज/रायबरेली: घर के बगल में नींव भरकर दीवाल बनाने को लेकर हुए विवाद में 3 दबंगों ने मां बेटी को जमकर पीटा। मामले में मां द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल मां बेटी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर कंस की रहने वाली तुलसी देवी पत्नी बद्री प्रसाद ने आरोप लगाया है कि, उसके पड़ोसी जंग बहादुर पुत्र परी दीन, वीरेंद्र पुत्र जंग बहादुर तथा नन्हा पुत्र वीरेंद्र जबरन उसकी जमीन में नीवखोदकर दीवाल बनाने का प्रयास कर रहे थे, जब उन्होंने मौके पर जाकर मना किया, तो तीनों दबंगों ने लाठी-डंडों से उनको मारना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने पर उनकी लड़की नीलम बचाने आई तो दबंगों ने उसको भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ