रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में घर में रखे बक्से से ₹40000 नगद और ₹100000 के जेवरात रहस्यमई ढंग से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में देर शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में देवेंद्र नाथ तिवारी निवासी सलेथू ने बताया कि, वह बीती रात खाना खाने के बाद सो गया। सुबह 5:00 बजे उसकी बहू उठी तो देखा कमरे में बक्सा खुला है। कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। उस ने देवेंद्र नाथ को भी जगाया, और बक्से का मुआयना किया, तो उसमें रखे ₹40000 नगद और ₹100000 के सोने चांदी के आभूषण गायब मिले।
अंततोगत्वा देवेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ