3 दबंगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर किया घायल मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: स्वयं सहायता समूह में पैसे जमा करने के मामले को लेकर पहले दो पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज हुई, उसके बाद एक पक्ष से एक व्यक्ति को अकेला पाकर दूसरे पक्ष के 3 लोगों ने जमकर लात घूंसा से दूसरे पक्ष के व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। भुक्तभोगी ने थाने आकर देर शाम तीनों हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

     आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के भोवय्या मजरे जनई गांव का है। गांव निवासी मेवालाल गांव के ही मिथिलेश के घर किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में धर्मेंद्र पुत्र राम भवन और राम सुमिरन पुत्र शीतला दीन व राम सुमिरन का भाई रामलखन ने उसे रोक लिया, और कहा कि, तुम समूह के पैसे क्यों जमा नहीं कर रहे हो। इस पर मेवा लाल ने कहा कि, कोई परेशानी थी, शीघ्र ही पैसा जमा कर देगें। 

    इतने में तीनों मिलकर गाली देने लगे। जब गाली गलौज का उसने विरोध किया, तो तीनों ने उसे पटक कर गिरा दिया, और लात घूसों से जमकर पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। गांव वालों ने बीच बराव कर मेवालाल की जान बचाई।

    पीटने के बाद मेवालाल थाने पहुंचा और तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ