DJ ने किया उद्घाटन
---
मिर्जापुर । जिले के तहसील मड़िहान में ग्राम न्यायालय खुलने का शुभारंभ भी जनपद न्यायाधीश श्री लालचंद गुप्ता द्वारा शुक्रवार को किया गया है।
इस संबंध में DJ श्री गुप्त ने बताया कि ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी (जज)श्री सुमित पराशर होंगे। न्यायाधिकारी द्वारा ग्राम न्यायलय में 2 वर्ष की सज़ा वाले फौजदारी के मामले, 25 हज़ार मालियत के सिविल मामले और 20 हज़ार तक के चोरी के मामले का निस्तारण किया जायेगा।
पहली बार जिले में उद्धाटित ग्राम न्यायालय से न्यायार्थियों में उल्लास भी देखा गया। जिले के लालगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना प्रस्तावित है।
उदघाटन समारोह में मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण श्री वीर नायक सिंह, अपर जिला जज (प्रथम) श्री भगवती प्रसाद सक्सेना, विशेष न्यायाधीश SCST श्री संजय हरि शुक्ला, विशेष न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र मिश्रा, CJM श्री इंद्रजीत सिंह , सिविल जज जू0डी0 श्री सौरभ श्रीवास्तव, कोर्ट मैनेजर श्री आर्चित सिन्हा, अपर जिलाधिकारी मड़िहान, तहसीलदार मड़िहान मौजूद थे।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।




0 टिप्पणियाँ