कांग्रेस के शिवगढ़ ब्लाक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के निधन पर क्षेत्र में फैली शोक की लहर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष व कुंभी ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया का ग्वालियर मध्य प्रदेश में आज प्रातः 5:00 बजे निधन हो गया। 1 सप्ताह पूर्व कुंभी से ग्वालियर गए, दिग्विजय सिंह सप्ताह भर स्वास्थ्य प्रतिकूल चल रहा था, जिन के निधन की खबर सुनते ही समूचे तहसील क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

     आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया सरल एवं उदार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, और क्षेत्रवासियों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहते थे। उनके निधन की खबर से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। महराजगंज कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शोक संवेदना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा,  प्रिंशु वैश्य, इरशाद आलम, अंकुर जायसवाल, सच्चिदानंद त्रिपाठी, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, अनुराग अग्रहरी, शकील गांधी, आशुतोष सिंह आदि कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ