रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछंरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर हुल्ली का पुरवा तमन पुर निवासी दुर्गा पुत्र पंचम पासी द्वारा अपने ही गांव की 60 वर्षीय वृद्धा राजेश्वरी पत्नी रामखेलावन को फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला के घरवालों द्वारा तत्काल उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल महिला के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया।

0 टिप्पणियाँ