अमावा के विद्यालयों में निःशुल्क यूनिफार्म वितरण का शुभारम्भ।। Raebareli news ।।

 

महराजगंज/रायबरेली: शासनकी मंशा के अनुरूप आज वि0क्षे0 अमावां के पूर्व मा0वि0 हिलगी प्रा0वि0 व पू0मा0 नेवाजगंज, प्रा0वि0 खुदाय गंज, प्रा0वि0 क़व्वाडीह में निःशुल्क यूनिफार्म का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी 

      आपको बता दें कि, श्री कन्नौजिया ने कहा कि, बच्चों तक निःशुल्क यूनिफार्म पहुंचना शासन की प्रथम प्राथमिकता में शामिल है। जिसके लिए 75% धनराशि विद्यालय के SMC खाते में भेज दी गयी है। शासनादेश में वर्णित मनको को पूरा करते हुए समस्त प्र0अ0 तय समय सीमा में यूनिफार्म वितरण का कार्य पूर्ण कराया गया।

    इस अवसर पर संकुल शिक्षक मु0 शफीकुर्रहमान खान ने वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए यह अनुरोध किया है कि, यूनिफार्म वितरण में इस बात का ध्यान रक्खे की बच्चो अभिभावकों की भीड़ एकत्र न हो।

      इस अवसर पर संरक्षक राम प्रकाश अवस्थी, नोडल शिक्षक नीरज, फूलचंद्र चौधरी, मीना कुमारी, महफूज, करुणा, पुष्पलता, हरविंदर, ग्राम प्रधान राम अवतार, कमलेश कुमारी, राम खेलावन, छात्र संघ अध्यक्ष नंदिनी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ