🔺5 अगस्त 2020 को यह धार्मिक स्वतंत्रता आंदोलन उत्सव बन गया-रमेश अवस्थी
🔺130 करोड़ देशवासियों के मन के विश्वास प्रहरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी-रमेश अवस्थी
🔺 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के जन्म भूमि का भूमि पूजन करके एक नए युग की शुरुआत की-रमेश अवस्थी
🔺प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया विश्व को रामराज्य की परिकल्पना का संदेश-रमेश अवस्थी
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जन्मभूमि मम पुरी सुहावन, उत्तर दिस सरजू वह पावन। श्री राम के इस प्रेम को साकार करने के लिए हिंदू समाज ने पांच सदियों तक बलिदान दिए। 5 अगस्त 2020 को यह धार्मिक स्वतंत्रता आंदोलन उत्सव बन गया और 130 करोड़ देशवासियों के मन के विश्वास प्रहरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने रामलला के जन्म भूमि का भूमि पूजन करके एक नए युग की शुरुआत कर दी और रामराज्य की परिकल्पना का संदेश विश्व को दे दिया।
🔺रामराज बैठे त्रिलोका हर्षित भये गए सब सो का।
🔺 दैहिक दैविक भौतिक तापा। रामराज यह कोहि ना व्यापा।
उपर्युक्त चौपाइयों के इस संदेश की आधारशिला रख कर विश्व में भारत के धार्मिक सांस्कृतिक विरासत का ध्वजारोहण कर दिया। यह उद्गार भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के समापन पर महराजगंज कस्बे के प्रतिष्ठित शिव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर श्रीराम कार सेवा समिति के जिला संयोजक रामशंकर वर्मा तथा वयोवृद्ध कारसेवक लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, जयनारायण वर्मा, सरदार फत्ते सिंह, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ कारसेवकों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया, तथा उनके तत्कालीन अनुभव को भी जनमानस में साझा कराया गया। अयोध्या की तरफ 5 कदम चलकर उपस्थित जनों ने श्री राम उद्घोष के साथ शांति मंत्र के उच्चारण करते हुए पुषपांजलि अर्पित की। सरदार महेंद्र सिंह, देवी दयाल वर्मा, पन्नालाल वैश्य, कारसेवक जो अब बैकुंठ धाम वासी हो चुके हैं। उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण कर इस अवसर पर उन्हे याद किया गया।कार्यक्रम के अंत में एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर नगर में जोरदार मिष्ठान वितरण किया गया, और शाम को घर घर दीपावली बनाई गई। मंदिरों पर विशेष रुप से दीपमाला ए सजाई गई तथा आतिशबाजी की गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सभासद विजय धीमान समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ