बछरावां थाने में न्याय न मिलता देख दलित बिरादरी की बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

 

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां पुलिस से न्याय ना मिल पाने से आहत एक बुजुर्ग दलित महिला ने मुख्यमंत्री की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। 

     आपको बता दें कि, दबंगों की दबंगई के आगे दलित महिला विवश होकर उच्चाधिकारियों की चौखट पर कई बार न्याय की गुहार लगा चुकी है। किंतु न्याय न मिल पाने के कारण पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

      प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला फूलमती पत्नी स्वर्गीय जग प्रसाद निवासी ग्राम गौतमखेड़ा मजरे मलपुर थाना बछरावां ने कहा है कि, गांव के ही दबंग प्रति पक्षी का रामगुलाम यादव पुत्र हीरालाल, ब्रजराज पुत्र राम गुलाम व रामगुलाम की पत्नी तथा रामगुलाम की पुत्री द्वारा पीड़िता की पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा होते देख अनुसूचित जाति (पासी बिरादरी) की महिला हैरान व परेशान है।

      विगत 15 दिन पूर्व चारों दबंग प्रतिपक्षी गणों ने प्रार्थिनी को गाली गलौज कर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा, जिसका लिखित शिकायती पत्र पीड़िता ने बछरावां पुलिस व क्षेत्राधिकारी महराजगंज को दिया था। फिर भी दबंग परिवारों के आगे नतमस्तक, प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की, और ना ही बुजुर्ग पीड़िता का मुकदमा ही पंजीकृत किया गया, पीड़िता की जमीन पर चारों दबंग प्रतिपक्षी गण कब्जा करना चाहते हैं, तथा यह सभी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। किसी भी समय प्रार्थिनी के साथ कोई अप्रिय घटना घटिक कर सकते हैं।

    मामले में जब थुलेंडी चौकी इंचार्ज से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, मामला संज्ञान में है। बुजुर्ग महिला से यह कहा गया था कि, लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलवाने के बाद उनकी जो रिपोर्ट होगी, उसी को आधार मानकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ