मुकेश रस्तोगी के अध्यक्ष बनने से मजबूत होगी समाजवादी व्यापार सभा-पवन अग्रहरि।। Raebareli news ।।

 

रायबरेली: वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले भर के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।  डीह व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

     आपको बता दें कि,  इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने कहा कि मुकेश रस्तोगी के अध्यक्ष बनने से समाजवादी व्यापार सभा और मजबूत होगी। सभी व्यापारियों ने इस मनोनयन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव को बधाई दी। 

      सभी ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि, सभी व्यापारी समाजवादी पार्टी की नीति-रीति पर चलकर पार्टी को मजबूत करेंगे एवं राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी आस्था व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ