सार........
⭕ सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया शानदार प्रदर्शन।
⭕ महराजगंज के बछरावां रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।
⭕ मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने किया ध्वजारोहण।
⭕ छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज के सम्मान के साथ सभी ने राष्ट्रगान गाकर किया। इस वर्ष यह उत्सव बहुत खास था। झंडा फहराने का सौभाग्य नगर के प्रतिष्ठित व भाजपा नेता, चेयरमैन पति प्रभात साहू को दिया गया, जिनकी पत्नी पिछले 19 वर्षों से टाउन एरिया के अध्यक्ष पद पर रहते हुए नगर के जनता की सेवा कर रही है।
आपको बता दें कि, देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भारतीय परंपरा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने अपने भाषण में आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त हुआ। इसके लिए कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। श्री साहू ने अपने भाषण में छात्रों को बड़ों, अपने शिक्षकों, अपने विद्यालय और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भारतीय परंपरा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बेहतर प्रस्तुति के लिए सराहना की।
प्रधानाचार्य ने सरस्वती शिशु मंदिर के सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने अनमोल शब्दो से छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, सांस्कृतिक टीम, कार्यालय कर्मचारियों से प्राप्त समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर सभासद रामकुमार यादव, विनीत वैस्य सहित अतिथिगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





0 टिप्पणियाँ