महराजगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस: न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के सरकारी एवं निजी संस्थानों में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर सपूतों की गाथाओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

      आपको बता दें कि, प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त हुआ। इसके लिए कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों जैसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, और महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि, उनकी वीरता और बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली। उन्होंने बताया कि, यह आजादी हमें कठिन संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है।

     विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति पर आधारित लघु नाटक का मंचन किया, जिससे सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। प्रधानाचार्या ने बच्चों को प्रेरक पंक्तियों के साथ स्वतंत्रता का महत्व बताया और देश के वीर सपूतों की शौर्य गाथाओं को याद करते हुए समाज में निष्ठा और समर्पण का आह्वान किया।

     इस मौके पर मोनू अवस्थी एडवोकेट, सोनू पांडेय (शिक्षक) समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, बच्चे एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ