सार.........
⭕ जनपद की आकर्षक रैलियों में शुमार रही जीपीसीएल की तिरंगा रैली।
⭕ तिरंगा रैली में 100 मी लंबा तिरंगा लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र।
विस्तार.........
बछरावां/रायबरेली: जहां एक तरफ सरकार तिरंगा अभियान चलाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आम जनमानस को जागरुक कर रही है, वहीं बछरावां नगर के जीपीसीएल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को दो रथों, खुली जीप व 100 मी. लंबा तिरंगा, कार्यक्रम को चार चांद लगा रहा था।
आपको बता दें कि, लगभग तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली में तिरंगा झंडा लेकर छात्र, शिक्षक व जनप्रतिनिधि पूरे नगर में राष्ट्रीय जय घोष के नारे लगाते हुए आम जनमानस को जागरुक कर रहे थे। इस रैली की अग्रिम पंक्ति में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, विद्यालय प्रबंधक रमेश कुमार वर्मा, कुंवर वीरभान सिंह व उनके सहयोगी गण मौजूद रहे।
सबसे आगे एक रथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी लोगों का मन मोह रही थी। वहीं रैली के मध्य में खुली जीप पर राष्ट्र के महापुरुषों की झांकी व इसके साथ ही पीछे रथ पर भारत माता की मनमोहक झांकी की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही तिरंगा झंडा लेकर आजादी के जश्न में डूबे विद्यालय छात्रों के भारत माता की जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय, की उद्घोष कर रैली में आगे बढ़कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। आजादी के 78वीं वर्षगांठ पर तिरंगा रैली की यह अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। नगर वासियों ने इस रैली की अद्भुत छटा की खूब सराहना की। इस अद्भुत तिरंगा रैली की क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद में सराही जा रही है। वही इस रैली में देशभक्ति की धुन पर डीजे व विद्यालय के 19 बच्चो का बैंड भी साथ-साथ चल रहा था। जो देश भक्ति के संगीत व धुन से छात्र, शिक्षक सहित आम जनमानस में देश भक्ति की भावना का संचार कर रहा था।
इस रैली में 40 छात्र मिलिट्री ड्रेस में रेंजर साइकिल से तिरंगा रैली में साथ चल रहे थे। जीपीसीएल इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा रैली प्रातः 9:00 बजे विद्यालय से प्रारंभ होकर मेंन चौराहा व टाउन एरिया कार्यालय से बांनगी मंडी होते हुए दऊवा धर्मशाला से ग्रीन फील्ड पब्लिक इंटर कॉलेज व उधर से भ्रमण करते हुए कुलदीप आईटीआई की तरफ से निकलकर बाईपास से होते हुए लगभग 11:00 बजे पुन: विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली को कुशलता पूर्वक विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार मिश्रा, विपिन कुमार आलोक कुमार सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने संपन्न कराया।
इनसेट:- जीपीसीएल इंटर कॉलेज की यह विशाल भव्य रैली अपने दो रथों, एक खुली जीप और 100 मीटर लंबे तिरंगा के साथ नगर में ही नहीं वरन पूरे जनपद की आकर्षक रैली रही। इस रैली में लगभग डेढ़ हजार छात्रों सहित अभिभावक व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभा किया। वही 40 छात्रों द्वारा मिलिट्री ड्रेस में रेंजर साइकिल से नगर भ्रमण, लोगों को आकर्षित व देश भक्ति की भावना के प्रति जागृत कर रहा था। रथ पर रैली में महापुरुष, भारत माता व उत्तर प्रदेश की झांकी में प्रतिभाग करने वाले बच्चे अपनी कला का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर रहे थे।






0 टिप्पणियाँ