गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा करने के नजदीक पहुंची महराजगंज पुलिस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 23 मार्च 2020 को क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के एक कुएं में मिली लवलेश कुमार की लाश के मामले में पुलिस ने विगत 13 तारीख को उसकी गुमशुदगी के सूचना को हत्या के मामले में तरमीम करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।
     आपको बता दें कि, पहाड़पुर गांव के रहने वाले लवलेश कुमार 22 पुत्र रामबहादुर होली के ऐन दिन लगभग 1:30 बजे गांव से लापता हो गया था। फिर वह गांव वापस नहीं लौटा। इस मामले में मृतक लवलेश कुमार के चाचा विजय कुमार पुत्र राम अवतार ने 13 मार्च 2020 को कोतवाली महराजगंज पहुंचकर लवलेश की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराते हुए, अशोक कुमार उर्फ छोटू पुत्र रामबहादुर कोरी निवासी ग्राम सोथी पर आरोप लगाया था कि, वह उन्हें अपने साथ लेकर गया है। पुलिस ने मामले में अशोक कुमार उर्फ छोटू से पूछताछ की तो, वह साफ मुकर गया था।
    उधर विगत 23 तारीख को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खैरा गांव को जाने वाली सड़क के किनारे आम के पेड़ के पास स्थित कुएं में लास बरामद की। जिसकी शिनाख्त मृतक के पिता रामबहादुर व चाचा विजय कुमार ने लवलेश के रूप में की थी।
      मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, परन्तु लाश इस कदर सड़ गई थी कि, उसके दुर्गंध से उसके पास खड़ा होना मुश्किल था।
    मामले को पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजने के बाद विजय कुमार की ही दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 364 के साथ-साथ 302/ 201 आईपीसी के तहत मुकदमा तरमीन करके विवेचना शुरू कर दी थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की गुत्थी लगभग सुलझाने के करीब पहुंच गई है, और यह भी पता चला है कि, प्रेम प्रसंग में लवलेश की हत्या कर लाश कुएं में डाली गई थी।
     मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की विवेचना चल रही है शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ