कूड़ा डालने की विवाद को लेकर एक पक्ष के दबंगों ने 3 लोगों को पीटा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रास्ते में कूड़ा लगने के विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिससे  एक महिला समेत तीन लोगों को गहरी चोटें आई हैं। मारपीट में घायलों में से एक नाबालिग को गंभीर चोटें आने के कारण उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में तहरीर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
      आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पहरांवा का है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र  रामाधार ने आरोप लगाया कि, उनके गांव के शंभू दयाल यादव उनके भाई राम सहारे उनके दरवाजे के सामने अधिक चौड़ा खडंजा लगवा दिया है। जिससे दरवाजे पर सफाई करने में दिक्कत आती है। प्रतिपछी गणों ने कूड़ा खडंजे पर लगाने की बात को लेकर पहले गाली गलौज किया। 
      उन्होंने विरोध किया राम सहारे ने आवाज लगाकर लड़के संदीप और मंदीप को भी बुला लिया और चारों ने मिलकर संतोष कुमार व उसके भाई शैलेंद्र कुमार उर्फ नान्ह 16 साल तथा उनकी मां सरजू देवी को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। 112 नंबर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर  प्रतिपक्षी भाग गए।
       घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां संतोष और सरजूदई का इलाज चल रहा है। जबकि शैलेंद्र कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ