वृक्षारोपण कर मनाई शादी की सालगिरह
प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शादी की 37वीं सालगिरह पर बुधवार को एक दंपत्ति ने डलमऊ में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आपको बता दें कि, डलमऊ में पर्यावरणविद और पृथ्वी संरक्षण अध्यक्ष राजेंद्र वैश्य और सुमन वैश्य की सालगिरह पर उन्होंने अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया। विदित हो कि, ऋग्वेद में कहा गया है, जो आदमी एक पेड़ लगाता है, वो मानवता को एक स्थायी उपहार दे रहा है। मौजूदा दौर में शादी और जन्मदिवस जैसे मौकों पर जहां लोग दिखावे की चीजों पर पैसा व्यय करते नजर आते हैं, तो वहीं रायबरेली के डलमऊ में एक अनोखी विचार धारा देखने को मिली। यहाँ एक जोड़े ने वृक्षारोपण कर अनोखे तरीके से अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मनाया।
अपनी शादी की वर्षगांठ पर पर्यावरणविद् और पृथ्वी संरक्षण अध्यक्ष राजेंद्र वैश्य और सुमन वैश्य ने पीपल और बरगद जैसों वृक्षों को रोपित कर समाज को सादगी से सालगिरह मनाने का संदेश दिया है। सुमन कहती हैं कि, वह हर वर्ष अपनी शादी की वर्षगांठ पर वृक्षारोपण करती हैं और इस बार उनकी 37वीं वर्षगांठ है।
वहीं पर्यावरणविद पृथ्वी संरक्षण अध्यक्ष राजेंद्र वैश्य बताते हैं कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि, पृथ्वी हर आदमी की जरूरतों को पूरा करती है। वह कहते हैं कि वृक्ष लगाने से जीवन जीने का संदेश मिलता है जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, यह संदेश घर-घर पहुंचे तभी लोग इसका महत्व समझेंगे।
इस अवसर पर सरला वैश्य, शक्तिमान वैश्य, स्वाति अग्रहरि, इंजी महिमा, इंजी कात्यायनी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ