मीनू एक अच्छी कर्मठ पुलिस विभाग की सिपाही के रूप में कार्य कर रही है
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं
शिवगढ़/रायबरेली: बात-बात में पुलिस की आलोचना करने वालों को अब अपना नजरिया बदल लेना चाहिए। लॉकडाउन में पुलिस जिस धैर्य और जज्बे के साथ अपना फर्ज निभा रही है, उससे उसका मानवीय चेहरा सामने आया है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र चार जिलों, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी व रायबरेली बॉर्डर पर स्थित है। इस थाने में भदोही जनपद के ग्राम सरोजखानी थाना चौरी की रहने वाली मीनू पुत्री देवनारायण सिपाही पद पर 2019 में अंडर ट्रेनिंग नियुक्त हुई। अपने फर्ज के प्रति वफादारी से कार्य कर रही है, जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वैश्विक महामारी के दौर में लगातार ड्यूटी पर तैनात मीनू शुरू से ही पलायन कर रहे लोगों की सेवा भी करती आ रही है, सोशल डिस्टेंस का पालन भी करवाती है, और लॉकडाउन का पालन भी कराती हैं। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह भी अपने स्टाफ के सभी लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं भी दिन रात मेहनत करते हैं। पुलिस विभाग की अच्छी छवि मीनू के द्वारा जब दिखाई गई तो लोगों में मीनू के प्रति संवेदनाएं बढ़ गई हैं। यहां तक कि मीनू अपने वेतन के पैसे से गरीबों की मदद करती हैं और जब उनसे कोई बात करता है तो कार्य के प्रति लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाती है।
ग्रामीणों से लेकर अफसरों की नजर में अच्छी छवि बना चुकी मीनू दिन भर पूरी ईमानदारी के साथ पूरे दिन खड़ी होकर ड्यूटी करती हैं। भदोही जनपद के सामान्य परिवार में जन्मी हुई मीनू परिवार में सबसे बड़ी हैं, पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी कंधों पर है। खाकी का जज्बा भी जबरदस्त है, जिसको लेकर लोगों की नजर में मीनू एक अच्छी कर्मठ पुलिस विभाग की सिपाही के रूप में कार्य कर रही हैं।

0 टिप्पणियाँ