2 भैंस सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर महराजगंज पुलिस ने भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 3 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के शिवप्रसाद गंज मजरे पहरावा गांव से चोरी हुई दो भैंसों के मामले में दर्ज मुकदमे में आखिरकार कोतवाली पुलिस ने चोरी की भैंस को बेंचने जा रहे दो चोरों को भैंसों समेत धर दबोचा तथा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक शिवप्रसाद गंज मजरे पहरावा गांव निवासी रामगुलाम पुत्र स्वर्गीय श्री लाल यादव कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि, 2 फरवरी को व अपने आडाने पर सो रहे थे तभी उनकी दो भैंसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।
       जिस पर वादी की तहरीर पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही के लिए टीमें गठित कर धरपकड़ करने के सख्त निर्देश दिए थे।
    जिसका अनुपालन करते हुए महराजगंज कोतवाली में तैनात तेजतर्रार एसआई महेंद्र कुमार यादव व एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी हेड कांस्टेबल रामखेलावन सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र के रानी का पुरवा मजरे मऊ गांव के सामने इन्हौना की ओर जाने वाली सड़क पर दो अदद भैंसों के साथ दो चोरों को धर दबोचा। जिनके नाम क्रमश: संतराम मंगता पुत्र रामाधीन व राम सजीवन मंगता पुत्र रमापति निवासी गंगापुर कुटी पूरे शुक्लन मजरे वारीगोहन्ना थाना शिवरतन गंज बताया है।
    जिनको गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।
      तो, वही बरामद की गई भैंसों को वादी की सुपुर्दगी में दे दी गई है। मामले में प्रभारी कोतवाली श्याम चंद्र यादव ने बताया कि, अज्ञात लोगों के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें दो लोगों को रंगे हाथ चोरी की गई भैंसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ