सेमरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पत्रकार पर किया जानलेवा हमला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में 17 जुलाई 2020 दिन शुक्रवार को पत्रकार अभय प्रताप सिंह पर उनके घर में घुसकर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किया।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पीड़ित पत्रकार अभय प्रताप सिंह जो कि सुबह कपड़े धुल रहे थे। इस दौरान उसके पड़ोसी दबंग आशीष कुमार सिंह (आसू) व अमित कुमार सिंह (राजन) पुत्र अवधेश कुमार सिंह सेमरा गांव निवासी हैं। बताया गया है कि, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों लोगों ने मिलकर अभय को पहले मारा पीटा व उसके बाद जब अभय घर में भागकर घुस गए, तो दबंगों ने घर का दरवाजा तोड़ने की भी काफी कोशिश की।
      मामले में सूचना पर डॉयल 112 मौके पर पहुंची। जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने थाना महराजगंज में तहरीर भी दी।
    इस संबंध में जब थाना महराजगंज फोन करके बात की गई, तो बताया गया कि, मामला दर्ज नहीं हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ