महिला के घर पर दबंगों ने लगाई आग,हजारो का सामान जलकर खाक।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
गदागंज/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे टिकाऊ अलीपुर चकराइ में उस समय हड़कंप मच गया, जब दबंगों ने महिला माया देवी पत्नी रामगोपाल के घर में आग लगा दी। 
    आपको बता दें कि, पीड़ित महिला ने बताया कि, गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र गणेश लाल, सरोज कुमार पुत्र गणेशलाल ,रामकुमार पुत्र बिंदादीन ,बबलू पुत्र बिंदादीन जो मेरे घर में लगभग 10:30 बजे आग लगा दी और घर की गृहस्थी व खाने का अनाज गेहूं चावल कपड़े तथा 80 हजार रुपये नगद व घर की जरूरत के सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। 
    अब खाने-पीने से लेकर रहने के लिए पीड़ित के पास कुछ नहीं बचा है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना  में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार व दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ