विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ते हुआ देखकर परिजन उसे आनन-फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठघर निवासी अयोध्या प्रसाद की 25 वर्षीय पत्नी रूपा गुरुवार को अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन उसे सीएचसी ले गए जहां पर हालत में सुधार ना होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।
      महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ