विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, स्वनियोजित दिव्यांगजन तथा दिव्यांगजन के पुनर्वास हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, विभागों एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाता है।
     आपको बता दें कि, श्री मिश्र द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कर्मचारी स्वनियोजित सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था के प्रेरणास्रोत दिव्यांगजन व्यक्तियों के जीवन सुधारने के लिए सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए उत्कृष्ट कार्य सेवाएं प्रदान करने में कार्यरत संस्थाएं, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं बालक बालिका सर्वश्रेष्ठ वेल प्रेस दिव्यांग जनों सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी एवं दिव्यांग जन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहें हैं।
     उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहां है कि, इच्छुक दिव्यांगजन और दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://uphwd.g ov.in द्वारा प्राप्त कर अपने आवेदन पूर्ण कर तीन प्रतियों में आवश्यक संलग्नको सहित 15 जुलाई 2020 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रायबरेली स्थित विकास भवन भूतल में अवश्य जमा करा दें। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने इस जानकारी को जिलाधिकारी रायबरेली और मुख्य विकास अधिकारी तथा सहायक सूचना निदेशक को भी प्रेषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ