हत्याकांड के चार आरोपियों को बछरावां पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्राधिकारी  महराजगंज के कुशल नेतृत्व व पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बछरावां पुलिस द्वारा गत दिवस महाबल खेड़ा मजरे नीवा में हुए हत्याकांड के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
     आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार विगत 3 दिन पूर्व मेड़ के विवाद को लेकर दो भाइयों  श्रीकृष्ण व राधेश्याम के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें राधेश्याम की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। किशन के पक्ष से फूल मती पत्नी श्रीकृष्ण व बबली पत्नी कमलेश कुमार उर्फ  टेनी एवं रंजना उर्फ संजना पत्नी अखिलेश कुमार भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
     अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज किए जाने के बाद पुलिस द्वारा  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा आलाकत्ल एक अदद कुल्हाड़ी के साथ राजेंद्र उर्फ झंडे पुत्र श्री कृष्ण को को गिरफ्तार कर  चारों अभियुक्तों को धारा 147/ 148/ 149/ 302/ 323/ 504 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया गया।
    अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल तौसीफ खा, अरविंद कुमार यादव व महिला कांस्टेबल दीक्षा जादौन तथा महिला कांस्टेबल आरती की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
     क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बताया कि,  बरामद कुल्हाड़ी से ही राधेश्याम की हत्या की गई थी। यह भी पता चला है कि, श्रीकृष्ण की तरफ से  राधेश्याम की तरफ से अभी कोई एफ आई आर नहीं दर्ज कराई गई है। क्योंकि उसका बड़ा बेटा परदेस में रह रहा था। उसके आने के बाद प्रथम सूचना अंकित कराई जाएगी। स्थानीय पुलिस ने यह भी बताया कि,  शेस नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ