आरएसएस की ओर से जरूरतमंदों के घर पहुंची राशन सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आये राट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रतोष, भाजपा नेता राजा भदौरिया,खण्ड संचालक अमर सिंह राठौर, विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में जरूरतमंदों के घर जाकर राशन किट प्रदान की। 
       आपको बता दें कि,.जिला प्रचारक प्रतोष ने सभी से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता के द्वारा ही हराया जा सकता है। भाजपा नेता राजा भदौरिया ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, घरों से अनावश्यक रूप से बाहर बिल्कुल न निकले। यदि खुद को और अपने परिवार को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाना चाहते हैं तो घर की लक्ष्मण रेखा न लाघें।
       अमर सिंह राठौर ने कहा कि, कोरोना से घबराए नहीं सावधानियां बरतें, बार-बार साबुन से हाथ धुले, मुंह और नाक को मास्क अथवा गमछे से ढकें, सैनेटाइजर का प्रयोग करें। सावधानियां बरतकर ही करोना से बचा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ