सार........
जेष्ठ माह के चौथे और अंतिम बड़े मंगल पर भंडारों और प्रसाद वितरण की धूम रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शर्बत और प्रसाद का वितरण किया। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार बजरंग बली को फल, मिष्ठान और पकवान के भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा। मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और सड़क किनारे भी भंडारे हुए, जहां श्रद्धालुओं ने राहगीरों को रोक-रोक कर भोजन कराया। इस बीच बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। अंतिम बड़े मंगल पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हनुमानजी की प्रतिमाओं का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजते रहे। घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा।
विस्तार.........शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ज्येष्ठ मास के चौथे और अंतिम बड़े मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पंडालों में श्री हनुमान जी की आरती उतारी गई। बल, बुद्धि और ज्ञान के देवता हनुमान जी का चहुंओर गुणगान हुआ। संकट कटे मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा जैसी लाइनों की गूंज होती रही। श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया। दिन भर माहौल भक्तिमय रहा।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में क्षेत्र के मऊ बाजार में मनोज कुमार गुप्ता संजय गुप्ता तथा अजय कुमार गुप्ता के द्वारा चौथे और अंतिम बड़े मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन उनके प्रतिष्ठान के सामने हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह रहे। यहां दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों को पूड़ी, सब्जी, हलुआ तथा शरबत का प्रसाद दिया गया। इस मौके पर महराजगंज सभासद प्रतिनिधि विनीत वैस्य भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में मऊ गर्बी गांव में भाजपा नेता दरवाजे स्थित बड़े बाबा के स्थान पर अवस्थी बंधुओं शिवसागर अवस्थी एडवोकेट, विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, अमरेश कुमार अवस्थी उर्फ रिंकू, नीतू अवस्थी तथा सर्वेश कुमार अवस्थी एडवोकेट द्वारा सोमवार से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ तथा मंगलवार को हनुमान जी की स्तुति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां हनुमान जी की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं का तिलक हुआ। इसके उपरांत लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राम किशोर शुक्ला, रिंकू अवस्थी (चाचा), रामू शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, दिलीप सिंह, राजेश कुमार शर्मा, पवन तिवारी, पप्पू सिंह, शंमू सिंह, दिनेश मिश्रा आदि आदि ने सेवा कार्य संभाले रखा। इसके अलावा डेपार मऊ, मोन, रानी का पुरवा मुरैनी, अन्दूपुर, सिकंदरपुर, ज्योना, जनई, अशरफाबाद, पहरे मऊ, चंदापुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, हलोर, सलेथू, राम गांव, हसनपुर गांवों के हनुमान मंदिरों एवं शिव मंदिर पर भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ भी किया। इसके अलावा महराजगंज कस्बे में भी नगर अध्यक्षा सरला साहू और उनके पति भाजपा नेता प्रभात साहू ने हैदर गढ़ मार्ग पर अनिल गुप्ता द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर अपने हाथों से भक्तों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसी के साथ कस्बे के तिराहे पर टिंकू सोनकर द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कस्बे घसमंडी चौराहा, चंदापुर चौराहा, पंकज हीरो एजेंसी के सामने रायबरेली रोड समेत जगह-जगह बड़ी मात्रा में लोगों ने आज चौथे व अंतिम बड़े मंगलवार पर भंडारों का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पहुंचकर हनुमान जी की स्तुति की, और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया। भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, हम सभी को श्री हनुमानजी की भक्ति व भाव से प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से आपसी समरसता और भक्ति भाव का वातावरण बनता है।
0 टिप्पणियाँ