संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बरहुवा में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन सुबह उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि, अचानक सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार करने से पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

   आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भोले 27 पुत्र गुरु पासी की मौत बीते सोमवार रात हो गई थी, चर्चा है कि, शराब पीने के आदी भोले की उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर के सामने मृत मिला। सुबह घरवालों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, तभी सूचना पुलिस को मिल गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस में अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि, भोले की मृत्यु कैसे हुई, फिलहाल मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ