सोमवार का दिन महराजगंज क्षेत्र वासियों के लिए सुकून देने वाला दिन साबित हुआ।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बीते सोमवार का दिन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी सुकून देने वाला रहा। जबकि आज के दिन रिकॉर्ड 320 लोगों का टीकाकरण किया गया, और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में हुए टीकाकरण को लेकर आम जनता में उत्साह भी देखा गया।

   आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, सोमवार के दिन क्षेत्र के पारा कला, कुटी, सरबजीत का पुरवा, तौली, लोनार, पुराना गंज हरिहरपुर, अलापुर, कलंदर खेड़ा, सूर्य बक्स का पुरवा सहित एक दर्जन से अधिक गांव में घर घर जाकर टीकाकरण किया गया, और लोगों को कोविड-19 के खतरों तथा इसके बचाव के लिए टीकाकरण की एकमात्र रास्ता है यह जानकारी दी गई।

    सोमवार के अभियान में बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में लगभग 22 स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ