शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती के तत्वाधान में महराजगंज खंड में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संघ सेवक खंड कार्यकारी महराजगंज गतिविधि सहित समस्त विचार परिवार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा नेता व चेयरमैन पति प्रभात साहू, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सरदार फत्ते सिंह, अवधेश मिश्रा, सत्य प्रकाश वर्मा, राघवेंद्र सिंह, शिव शंकर शुक्ला, विकास लोधी, रमेश अवस्थी, मनसाराम सिंह, बरखंडी प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2015 से इस दिन को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और धरती पर सूर्य सबसे ज्यादा समय तक रहता है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने के पीछे ये बड़ा कारण है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।
इसी क्रम में भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस मनाने की घोषणा के बाद राजपथ पर पीएम मोदी की अगुवाई में 35 हजार लोगों की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया था।




0 टिप्पणियाँ