सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सूची-खरौली मार्ग पर सोमवार को पूरे कुशल गांव के पास साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

   आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के बरगदिहा मजरे किशनदासपुर गांव निवासी रंजीत (16) अपनी मां राजकली (38) व छोटे भाई अमरजीत (12) के साथ बरसवां गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी सूंची-खरौली मार्ग पर पूरे कुशल गांव के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध जगदीश प्रजापति (62) निवासी पुरे कुशल मजरे गोकना को टक्कर मार दी। इससे साइकिल व बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। चारों को गंभीर चोटें आईं। 

   घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां वृद्ध जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ