कोरोना अपडेट: महराजगंज सीएचसी क्षेत्र में 790 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका 144 लोगों का हुआ टेस्ट।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीका करण का अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार के दिन क्षेत्र में 790 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया, साथ ही 144 लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। जिसमें सभी नेगेटिव निकले।

   आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की 11 टीमें जिनमें दो दो लोग शामिल हैं ने आज पाराकला गांव में रिकॉर्ड 300 लोगों ने टीका लगवाया गया। टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। इसके अलावा पाराखुर्द, नेवल गंज, असनी सहित  दर्जन भर गांवो में टीमों ने घर-घर जाकर टीकाकरण का काम किया, और ग्रामीणों ने पूरा सहयोग दिया।

    बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, 141 लोगों को उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तथा 649 लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में टीका लगवाया गया। इसके अलावा 84 लोगों का आरटी पीसीआर के द्वारा सैंपल लिया गया। जबकि 60 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया। श्री तिवारी के मुताबिक कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।

   अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने इस बात पर संतोष जताया है कि, आम जनता में कोरोनावायरस के बारे में फैली भ्रांतियां तेजी से दूर हो रही हैं, और लोग बराबर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की भी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि, भारी उमस और गर्मी के बाद भी कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ