शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ माह के चौथे और आखरी मंगलवार को कस्बा सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर हवन पूजन के साथ साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, तथा चारों ओर बजरंगबली के जयकारों की गूंज रही।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के पूरे अभिमान सिंह मजरे बरहुआ गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ पत्रकार अंकुर सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के ओथी गांव में ग्राम प्रधान सुनील मौर्या द्वारा हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का अखंड पाठ कराया गया। मंगलवार को पाठ के समापन पर विद्वान पंडितों द्वारा हनुमान स्तुति के साथ हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में महराजगंज कस्बे के रहने वाले राजू चौरसिया पान भंडार द्वारा चौथे बड़े मंगलवार पर श्री हनुमान जी महाराज की स्तुति और पूजा अर्चना के बाद प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।
इसके अलावा महराजगंज कस्बे के ही बछरावां रोड पर समाजसेवी दिनेश कुमार उर्फ भल्लू ठेकेदार समाजसेवी राम कंकन गुप्ता, त्रिलोचन मौर्य व डॉ राकेश यादव तथा ठेकेदार टिंकू सोनकर द्वारा भी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर बजरंग बली की पूजा अर्चना और स्तुति, हवन पूजन कराने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में भक्तों श्रद्धालुओं और कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, महराजगंज चेयरमैन पति व भाजपा नेता प्रभात साहू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, अशरफाबाद ग्राम प्रधान ऋषि सिंह, जगजीवन मौर्य, डॉक्टर राम विश्वास, सुभाष लोधी, संकटा प्रसाद, फूलचंद यादव सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।





0 टिप्पणियाँ