मरीजों में फल मिठाई व जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर भाजपा नेता ने मनाया अटल जी का जन्मदिन।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय तुला, मियाँपुर में अटल जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।
     आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, अटल जी ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया है, जिसके कारण आज देश तेजी से आगे बढ रहा है। हम सब लोग अटल जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वे एक अच्छे वक्ता के साथ साथ एक कवि भी थे।उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से देश के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपनी बात रखी है। वे एक अच्छे राजनेता के साथ साथ समाजिक मूल्यों को मानने वाले व्यक्ति थेः हम लोग उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाते हैं।
     इसके बाद श्री सिंह ने गरीब, विधवाओँ एवं जरुरतमंदो को कम्बल भी वितरित किए। उसके  उपरांत ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचकर अटल जी के जन्म दिवस के मौके पर मरीजो को फल एवं मिठाइयां वितरित की।
     इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, युवा नेता विजय मिश्रा, विम्लेंद्र बाजपेयी, राकेश यादव, पंकज तिवारी, आयोजक सन्तोष यादव, संक्ठा प्रसाद पांडेय, राम सिंह, राकेश पटेल, सन्तोष प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ