रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने काव्य गोष्ठी के रूप में अटल जी की जयन्ती पर उन्हें काव्यसुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर रमाशंकर पाण्डेय और अनिल गौतम के द्वारा अटल जी की छवि पर मालयर्पण कर किया गया।
आपको बता दें कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के मौके पर कवि जितेन्द्र विमल ने सरस्वती वंदना कर अटल जी के जीवन व्रत पर कविता पढ़ी। डॉक्टर अंजू शर्मा ने" सागर की गहरायी थे वो , और नभ की ऊचाई थे वो "कविता पढ़ी, तो वहीं कवि अभिषेक उपाध्याय ने" हाथ जोड़कर खड़ा हूँ मैं कैसे उनको नमन करूँ, पढ़कर अपने भाव सुमन अर्पित किये।
डॉक्टर रमाशंकर पाण्डेय ने" भारती की आरती अटलजी उतारते थे, आरती अटल जी की जनता उतारती, कविता पढ़ी तो पूरा सदन तालियों से गूँज उठा।
वहीं संचालन कर रहे अनुपम गौतम एडवोकेट ने" नयन ढूँढते कहाँ अटल जी, जहॉ सत्य है वहाँ अटल जी" पढ़कर अपनी काव्यान्जलि अर्पित की। तो कवि संतोष कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर अपने काव्यसुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सुखदेव चतुर्वेदी और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्याय नेत्रपाल गौतम ने किया ने किया।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से विनोद दीक्षित, अजय वर्मा, कमल शर्मा, वंदना सक्सेना, संतोष राजवत, भगवती प्रधान, मनोरंजन गौतम आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ