श्रद्धा पूर्वक मनाया गया पंडित अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस महराजगंज विकास खंड के सभागार में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बछरावां विधायक रामनरेश रावत तथा विशिष्ट अतिथि विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
     आपको बता दें कि, इस मौके पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ बिताए पलों को सबके समक्ष साझा किया औरअटल जी के प्रारंभिक जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ। वह अपने पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता कृष्णा देवी के सात बच्चों में से एक थे। उनके पिता एक विद्वान और स्कूल शिक्षक थे। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वाजपेयी लक्ष्मीबाई कॉलेज और कानपुर में डीएवी कॉलेज चले गए। यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ से आवेदन भरा लेकिन अपनी पढ़ाई जारी नहीं कर पाए। उन्होंने आर0एस0एस0 द्वारा प्रकाशित पत्रिका में बतौर संपादक नौकरी कर ली। हालांकि उन्होंने विवाह नहीं किया लेकिन, उन्होंने बी एन कौल की दो बेटियों नमिता और नंदिता को गोद लिया।
     इस मौके पर मौजूद, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा, भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, भाजपा नेता जन्मेजय सिंह, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जीवन चरित्र प्रकाश डाला।
    इस मौके पर, रज्जन अवस्थी, मनीष सिंह, आशा सिंह, वंदना सिंह, सरोज गौतम, विक्की पांडे, विनीत वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, नूरुल हसन, अतुल कुमार पांडे मोहम्मद अनवर उर्फ चिड्डा, विनोद महाकाल के साथ साथ सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ