तहसील सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया विविध साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
      आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची पूजा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली को उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
 वहीं मुख्य रूप से उपस्थित पूजा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली ने अपने संबोधन में कहा कि, विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हैं कि, निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना, कानूनी साक्षरता फैलाना, लोक अदालतों का आयोजन करना, विवाद निपटारे के लिए वैकल्पिक समाधानो को प्रोत्साहन देना, अपराध पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा देना आदि है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आगे बताया कि, निशुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के लिए निम्न प्रकार के व्यक्ति पात्र हैं। प्रथम महिला और बच्चे द्वितीय अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य तृतीय औद्योगिक  कामगार चतुर बड़े पैमाने पर प्राकृतिक/औद्योगिक आपदा जातीय हिंसा बाढ़, सूरदा, भूकंप से पीड़ित पांचवा विकलांग व्यक्ति छठा हिरासत में व्यक्ति सातवा वो व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय ₹100000 से कम है या जो आय सीमा केंद्र राज्य सरकार अधिसूचित करती है आठवां मानव तस्करी या बेगार से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को निशुल्क कानूनी सेवा सभी दीवानी फौजदारी राजस्व प्रशासनिक मुकदमों के लिए दी जाती है।
        निशुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के लिए आप अपने निकटतम विधिक सेवा संस्था फ्रंट ऑफिस, जिला न्यायालय परिसर, वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में लीगल सर्विसेज क्लीनिक अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
       इस मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, कानूनगो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, यजुवेंद्र मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ