स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध गोष्ठी आयोजित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। 
      आपको बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर एवं चिकित्सकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इस मौके पर कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित कुष्ठ रोगियों एवं क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकों द्वारा जागरुक किया गया। 
      इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम, डॉ. हरिशंकर, डॉ. राकेश कुमार, डॉक्टर सौरभ कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. अनुराग तिवारी, संदीप वर्मा, मुकेश कुमार,अमित कुमार, स्टाफ नर्स पुष्पा, पूनम, दीपिका, सरोज, अग्रिमा निर्मला, एक्स रे टेक्निशियन अखिलेश्वर श्रीवास्तव, सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ