ज्ञान के सरोवर में डुबकी लगाना ही मां सरस्वती की पूजा है

मिर्जापुर: ज्ञान के सरोवर में डुबकी लगाना ही मां सरस्वती की पूजा-अर्चना है । इसके लिए निरन्तर अध्ययनशील रहना चाहिए । पुस्तकीय अध्ययन के साथ साथ समाज, प्रकृति, धर्मकर्म हर क्षेत्र पर दृष्टि रखी जाए तो व्यक्ति का ज्ञान भंडार निरन्तर समृद्ध होगा ।
    इन्हीं उद्गारों के साथ तिवराने टोला स्थित गुडमार्निंग स्कूल में मां सरस्वती की पूजा 'या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता...' श्लोक के साथ की गई । देवी-देवताओं का आवाहन किया गया । 4 माह के शिशु ऋभु पांडेय को नारायण स्वरूप मानकर भगवान से प्रार्थना की गई कि वह बच्चों की प्रार्थना को स्वीकार करें ।

    इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों में विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री पांडेय ने की जबकि संचालन श्रीमती प्रियांशी जायसवाल ने किया । धन्यवाद ज्ञापन कु जूही मोदनवाल ने किया ।
                        सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ