अनियंत्रित कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर देर रात मोटरसाइकिल व, अनियंत्रित कार में  जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर  इतनी जोरदार थी कि, मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है वहीं कार को भी कब्जे में ले लिया गया।
      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरूआ पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर देर रात लगभग 12:00 बजे लखनऊ से मोटरसाइकिल से लालगंज जा रहे शरद यादव पुत्र वंश बहादुर यादव उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी आनापुर लालगंज रायबरेली को लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
       कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि, शव को पीएम के लिए भेजा गया है पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ