मुंशी चंद्रिका प्रसाद स्मृति कक्ष का हुआ लोकार्पण।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
 बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के दयानंद पीजी कॉलेज में मुंशीगंज गोलीकांड का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन महान कर्मयोगी स्वतंत्र संग्राम सेनानी मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरुजी के स्मृति कक्ष का लोकार्पण करके किया गया।
      आपको बता दें कि, गुरु चंद्रिका प्रसाद के कक्ष में उनके संरक्षित अवशेष स्मृतियों को रखा गया है, जिसे आज जनता को समर्पित कर दिया गया। इस महान संत के बारे में आम जनता जाने और समाज कल्याण के लिए किए गए योगदान को समझ सके। इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक  राम नरेश रावत रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष  शिवेंद्र सिंह (रामजी) ने की।
     इस अवसर पर विधायक राम नरेश रावत ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, गुरुजी बछरावां के गांधी एवं मालवीय थे। आज वे पित्र लोक में वास करके अपने आशीष के माध्यम से समतामूलक समाज की स्थापना का संदेश दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक ने धर्म दर्शन एवं साहित्य की विवेचना करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
       कार्यक्रम में मौजूद महाविद्यालय की प्राचार्य डाक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, गुरुजी जन-जन के नायक हैं। वे बछरावां रायबरेली के विकास की महक हैं और गुरुजी मानवता एवं मातृभूमि के सच्चे पुजारी थे।
      वहीं विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर रामनरेश ने कहा कि, मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी ने बछरावां क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की अलग जगाई थी।
      अपने अध्यक्षीय भाषण में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने स्मृति कक्ष के संरक्षण के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की है और कहा कि, गुरु जी ने जो बछरावां के विकास की अलख जगाई थी उस पर चलने का प्रयास करूंगा।
       कार्यक्रम में उपस्थित भगवान कुमार अवस्थी ने गुरुजी  द्वारा लिए किए गए योगदान को याद किया। तो डॉक्टर कल्पना श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, आज मुंशीगंज शहीद दिवस के दिन इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मृति कक्ष का उदघाटन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। तो वहीं उमापति त्रिपाठी ने गुरुजी के साथ बिताए अपने पलों को याद किया।
        इस अवसर पर मिनी जंबूरी से वापस आई महिमा, उमा दुबे एवं निकिता को महाविद्यालय के परिवार की ओर से सभी अतिथियों ने सम्मानित किया।    इस अवसर पर  प्रोफेसर के बी गौड़, डॉक्टर विष्णु चंद श्रीवास्तव, डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, डॉक्ठर शिशिर श्रीवास्तव, राजेश चंद्रा, डॉक्टर प्रमोद बाजपेई, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राठौर, डॉक्टर संभव सिंह, विजय गुप्ता, सुखवीर सिंह, भूपेंद्र, कमलेश, प्रवीण शुक्ला के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ